आजमगढ़ : भूमि विवाद में हुई फायरिंग, एक को लगी गोली, कई अन्य घायल
फूलपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गई। इस दौरान की गई फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली भी लगी है। वहीं तीन लोग लाठी-डंडा से घायल हुए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

















