आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मायके में हुई मौत

आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मायके में हुई मौत

फूलपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित मायके आयी विवाहिता की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सैदपुर निवासी महेंद्र यादव ने अपनी पुत्री रंजना (25) का विवाह लगभग तीन माह पूर्व पवई थाना के बसहीं अशरफपुर गांव निवासी बलिराम पुत्र रामख्याल के साथ किया था। एक माह पूर्व रंजना तबीयत खराब होने पर अपने मायके सैदपुर चली आई।
परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिता महेंद्र ने बताया कि उसका इलाज कराया जा रहा था। सोमवार की सुबह उसने घर के बाहर साफ-सफाई भी किया और इसके बाद घर में चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे बिस्तर पर अचेतावस्था में पाया। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विवाहिता की किन कारणो से मौत हुई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। तरह-तरह की चर्चा सामने आ रही है। फिलहाल सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Previous articleआजमगढ़ : हत्या के मामले में पांच नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Next articleआजमगढ़ : घर में घुस कर किन्नरों ने की लूटपाट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?