आजमगढ़ : हत्या के मामले में पांच नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
# आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है छानबीन
अतरौलिया।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी युवक की गोली मार कर हत्या मामले में पिता की तहरीर पर पांच नामजद समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। आधा दर्जन को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।भदौरा गांव निवासी सिद्धार्थ उर्फ गुडलक सिंह (25) पुत्र अनिल सिंह की रविवार की रात घर के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।



















