आजमगढ़ : घर में घुस कर किन्नरों ने की लूटपाट
पवई।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर सोमवार की सुबह पांच की संख्या में किन्नर स्कार्पियों से पहुंचे। किन्नर को देख कर परिवार के लोग जब बाहर नहीं निकले तो वे घर में घुस गए और महिलाओं से जेवरात आदि लूटपाट कर स्कार्पियों से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पवई थाना पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। वहीं पीड़ित परिवार ने थाने पर घटना को लेकर तहरीर दिया है।

सिल्वर रंग की स्कार्पियों से रामनगर गांव में पहुंचे किन्नर गांव निवासी विनोद सिंह के घर पहुंचे। चालक गाड़ी में ही बैठा रहा और किन्नर विनोद के मकान के बाहर बारामदे में पहुंचे। उस समय घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था। किन्नरों ने घर की महिलाओं को बाहर बुलाना शुरू किया। जब कोई महिला घर के बाहर नहीं आयी तो पहले एक किन्नर अंदर घुसा और सामने मौजूद मिली महिला का मंगल सूत्र छीन लिया। इसके बाद दो और किन्नर घर में घुसे और एक दूसरी महिला के कान में पहना हुआ जेवर छीन लिया। जब तक घर की महिलाएं कुछ समझ पाती तब तक सभी किन्नर स्कार्पियों में सवार होकर फरार हो गई। महिलाओं के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर जुटे तो सूचना पुलिस को दी गई।



















