आजमगढ़ : सर्पदंश के शिकार सफाईकर्मी की मौत
अतरौलिया।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनपतपुर में तैनात सफाई कर्मी दो दिन पूर्व सर्पदंश का शिकार हो गया था। हालत बिगड़ने पर रविवार की भोर में परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विकास खंड अतरौलिया के जमीन नंदना गांव निवासी जितेंद्र मौर्य (42) पुत्र राम मिलन गनपतपुर ग्राम पंचायत में बतौर सफाई कर्मचारी तैनात था। बीते शुक्रवार को वह सर्पदंश का शिकार हो गया। जिस पर परिजन उसे अंबेडकरनगर जिले के बसखारी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। तबीयत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।
शनिवार की शाम अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर पुन: बसखारी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रविवार की भोर में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री नवीन चतुर्वेदी, वीरेंद्र वर्मा, समरजीत गौतम समेत काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मृतक के घर पर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की।



















