आजमगढ़ : सांसद ने फिल्म शूटिंग के बीच सुनी लोगों की समस्याएं

आजमगढ़ : सांसद ने फिल्म शूटिंग के बीच सुनी लोगों की समस्याएं

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                   सांसद व भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ नगर से सटे भंवरनाथ में फिल्म की शूटिंग के दौरान लोगों से भी मिले। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को वह कायम रखेंगे, विकास कराएंगे। कहा कि बेलइसा ओवरब्रिज की चौड़ाई डबल कराने के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। वह जिले के विकास के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वह 10 दिनों तक जनपद में रहेंगे। शूटिंग पर जाने से पहले वह एकरामपुर में पिछले दिनों हुई दुर्घटना के मृतकों के परिजनों से मिले और शोक संवेदना प्रकट की। सांसद ने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है, वह लोगों की अपेक्षा पर खरा उतरेंगे। आजमगढ़ के मंदुरी हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय अड्डा बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी है। विरोध प्रदर्शन करने वाले वही लोग हैं, जो वैक्सीन का विरोध कर रहे थे।
हम जनपद के विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। बेलइसा ओवरब्रिज की चौड़ाई डबल करने के लिए 72 करोड़ का बजट, बेलवाई पुल के लिए 63 करोड़ का बजट पास हो चुका है। आजमगढ़ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण बरसात के बाद शुरू हो जाएगा। आजमगढ़ में रिंग रोड बनेगा। वाराणसी से गोरखपुर वाया आजमगढ़ नए रेल मार्ग के स्वीकृति की बात उन्होंने फिर एक बार दोहराई। शूटिंग स्थल पर ही पहुंचे लोगों की सांसद ने जनसुनवाई की और अधिकारियों को उनके निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ भोजपुरी सिने तारिका आम्रपाली दुबे भी मौजूद थीं।
Previous articleआजमगढ़ : 22 अपराधियों पर पुलिस ने लगाया गैंगेस्टर एक्ट, कुर्क होगी संपत्ति
Next articleरणबीर और आलिया के महाकालेश्वर में प्रवेश का हुआ विरोध
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?