33.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

आप पार्टी के प्रांत प्रभा रीगिरफ्तार, जिला अध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

आप पार्टी के प्रांत प्रभा रीगिरफ्तार, जिला अध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनपद के अंबेडकर तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक ज्ञापन का कार्यक्रम सिटी मजिस्ट्रेट के यहां कार्यालय पर अनुमति के लिए दिया था, लेकिन पुलिस प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाते हुए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, प्रांजल गौतम को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मन्ना) ने कहा कि उन्हें आज सुबह पर कुछ घंटों के लिए नजर बंद कर लिया गया था।
कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय में जिलाधिकारी के कार्यालय पर जाकर शांतिपूर्ण  तरीके राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव शैलेंद्र यादव, डॉ. दिवाकर मौर्य, आशुतोष मौर्या, विवेक यादव विक्की, अतुल कुमार तिवारी, मो. शमीम, विशाल यादव शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37288087
Total Visitors
704
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This