आरोग्य मंदिर अहरक का वर्चुअल मूल्यांकन संपन्न

आरोग्य मंदिर अहरक का वर्चुअल मूल्यांकन संपन्न

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
               पिंडरा विकास खंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अहरक का सोमवार को एक्सटर्नल वर्चुअल एनक्वास मूल्यांकन किया गया।सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले मूल्यांकन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न मानकों की जांच की गई।मूल्यांकन टीम ने सेवा प्रदायगी,मरीजों के अधिकार, संक्रमण नियंत्रण एवं रोकथाम की तैयारियां,संस्थागत प्रबंधन,गुणवत्ता मानक,स्वच्छता व्यवस्था समेत आठ प्रमुख बिंदुओं का परीक्षण किया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी ने बताया कि विकास खंड के 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में से 14 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।इनमें 13 आरोग्य मंदिरों को गुणवत्ता प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो चुका है।
मूल्यांकन के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा बीपीएम रीना कोरेसिया,डीसीपीएम विजय बहादुर यादव,एआरओ अनिल देव पांडेय,एचईओ राहुल राज सिंह,एएनएम शशिलता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
Previous articleरोस्टर लगाकर चला सफाई अभियान
Next articleकर्तव्य में लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?