ईडी का बड़ा एक्शन: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े 13 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी का बड़ा एक्शन: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े 13 ठिकानों पर छापेमारी

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
             प्रवर्तन निदेशालय के लखनऊ जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 2002 के तहत कथित टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल, दिल्ली,हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की।ईडी की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई।
आरोप है कि एक संगठित गिरोह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए फर्जी भारतीय पहचान पत्र तैयार कराने तथा देश के विभिन्न हिस्सों में बसाने का काम कर रहा था। जांच के दौरान ईडी को एक संदिग्ध वित्तीय नेटवर्क का भी पता चला है।एजेंसी के अनुसार,इसमें कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाएं भी शामिल हैं,जिन पर भारी मात्रा में विदेशी चंदा प्राप्त करने और उसका दुरुपयोग करने का आरोप है।
ईडी के मुताबिक,अवैध गतिविधियों के लिए धन के लेन-देन में कई बैंक खातों,’म्यूल अकाउंट्स'(दूसरों के नाम पर संचालित खाते)तथा बहुस्तरीय वित्तीय लेन-देन का इस्तेमाल किया गया।जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध लाभार्थियों तक रकम पहुंचाने के लिए नकद निकासी और छोटी-छोटी राशि में ट्रांसफर जैसी तकनीकों का उपयोग किया गया।फिलहाल ईडी ने मामले में आगे की जांच जारी होने की बात कही है। आरोपों की जांच की जा रही है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।
Previous articleकरंट की चपेट में आने से चालक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Next articleप्रेम विवाह के बाद विवाद, महिला ने एसपी से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?