कक्ष निरीक्षक शिक्षिका के पति और सह केन्द्र व्यवस्थापक में नोक-झोंक

कक्ष निरीक्षक शिक्षिका के पति और सह केन्द्र व्यवस्थापक में नोक-झोंक

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी को लेकर कक्ष निरीक्षक शिक्षिका के पति और सह केन्द्र व्यवस्थापक में नोक झोंक का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि मामला तू-तू मैं-मैं तक ही रह गया, फिर भी मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार एक बार गर्म हो गया।
बताया जा रहा है कि उक्त परीक्षा केंद्र पर राजकीय हाई स्कूल की शिक्षिका बतौर कक्ष निरीक्षण कार्य के लिए लगायी गई थी। बताया जा रहा है कि कक्ष निरीक्षक पहले दिन ड्यूटी कार्य करने के बाद से ही लगातार कोई न कोई समस्या बता कर आने से कतराती रही। जब सह केंद्र व्यवस्थापक द्वारा ड्यूटी को लेकर शिक्षिका के मोबाइल सम्पर्क साधा गया तो कक्ष निरीक्षक के पति तू-तू मैं-मैं पर उतर आए। हालांकि मामला यहीं तक ही सीमित होकर रह गया।
मामले को लेकर केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा शिक्षिका को कक्ष निरीक्षण कार्य से कार्यमुक्त करते हुए संबंधित जिम्मेदार को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत करा दिया गया।बहरहाल उन दोनों के बीच हुई नोक झोंक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। बताया जाता है कि तैनाती स्थल पर भी शिक्षिका का लोगों से सदैव छत्तीस का आंकड़ा बना रहता है।
Previous article6 शिक्षक बर्खास्त, 5 को जेल, फर्जी दस्तावेज पर कर रहे थे नौकरी
Next articleसुगम यतायात के लिए शहर में 8 बाइक पेट्रोलिंग टीम तैनात
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?