कागज पर चल रहा है कायदा-कानून, हकीकत में भूसे की तरह ढोये जा रहे हैं स्कूली बच्चें
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
पहली जुलाई से स्कूल खुल गए। दस दिन से अधिक समय देने के बाद मंगलवार को परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की जांच अभियान चलाकर की। विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान दस से अधिक वाहन ऐसे मिले जो या तो नियम विरुद्ध चल रहे थे अथवा वाहन में निर्धारित क्षमता से ज्यादा बच्चों बैठाया गया था। विभाग ने इन वाहनों का चालान कर सख्त चेतावनी दी कि आज के बाद ये वाहन दोबारा जरूरी नियम का अनुपालन करते नहीं दिखे तो उन्हें सीज किया जाएगा। हालांकि इतनी कार्रवाई के बाद भी कई ऐसे वाहन भी दिखे जो बेपरवाह हो वाहन में बच्चों को भूसे की तरह भरकर फर्राटा भर रहे थे।


















