कानपुर : निलंबित चल रहे दरोगा ने खाया सल्फास, हुई मौत
# महिला सिपाही से “बात कर” थाने से निकलने के बाद खाया सल्फास
# साथ गए सिपाही की भूमिका भी संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ/कानपुर।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
प्रेम-प्रसंग में सल्फास खाने वाले दरोगा अनूप कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीते गुरुवार को अनूप कुमार ने सल्फास का सेवन किया था। मूलरूप से उरई के रहने वाले दरोगा अनूप सिंह 14 सितंबर को बिधनू थाने से निलंबित किए गए थे। बीते गुरुवार को अनूप ने जहर खाया था। सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आउटर सीओ लाइन इस मामले की जांच कर रहीं हैं।
जांच में शनिवार को सामने आया था कि जहर खाने से पहले अनूप फजलगंज थाने गए थे। वहां विवाद हुआ था, जिसके बाद वहां से निकलकर उन्होंने जहर खाया था। रविवार को थाने के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिसमें दोपहर 2:15 बजे थाने में दाखिल होते और 2:20 बजे वह बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच वह मुंशियाने में गए थे। एक पुरानी एफआईआर की कॉपी की मांग की थी।
जांच में शनिवार को सामने आया था कि जहर खाने से पहले अनूप फजलगंज थाने गए थे। वहां विवाद हुआ था, जिसके बाद वहां से निकलकर उन्होंने जहर खाया था। रविवार को थाने के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिसमें दोपहर 2:15 बजे थाने में दाखिल होते और 2:20 बजे वह बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच वह मुंशियाने में गए थे। एक पुरानी एफआईआर की कॉपी की मांग की थी।
# थाने से निकलने के बाद खरीदा था सल्फास…
फजलगंज थाने में विवाद के बाद दरोगा के जहर खाने के मामले में जांच के बाद अहम तथ्य सामने आए हैं। वहीं, थानेदार ने थाने में विवाद से इनकार किया है। साथ में मौजूद रहा सिपाही भी सवालों के घेरे मे है। फजलगंज थाने से निकलने के बाद उसने सल्फास खरीद कर खाया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया था। एसपी (आउटर) तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ (लाइन) कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक दरोगा अनूप सिंह की दोस्ती एक महिला सिपाही से थी। महिला सिपाही की दोस्ती किसी दूसरे से होने की जानकारी पर अनूप फजलगंज थाने पहुंचा था। घटना के बाद से महिला सिपाही छुट्टी पर चली गई है। बताया जा रहा है कि उसको छुट्टी पर भेजा गया है। थानेदार भी तीन दिन तक मामला दबाए रहे। वहीं, एक मेडिकल स्टोर संचालक से पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि दरोगा सल्फास लेने आया था।

# सवालों के घेरे में सिपाही, छिपा रहा राज…
एसपी के मुताबिक अनूप सिंह ने सिपाही के साथ शराब भी पी थी। जब अनूप की तबीयत बिगड़ी तो सिपाही उसको कार में लेकर इधर उधर घूम रहा था, तभी चुन्नीगंज में गाड़ी टकरा गई थी। जब विवाद की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची, तब पता चला कि दरोगा अनूप सल्फास खाए हुए हैं। कर्नलगंज पुलिस ने ही उनको भर्ती कराया था। ऐसे में ये सिपाही सवालों के घेरे में है। वह यह नहीं बता रहा कि अनूप ने सल्फास कहां से ली और कहां पर जाकर खाया। ये भी सवाल है कि वह उसको भर्ती कराने के बजाय इधर उधर क्यों घुमा रहा था।

















