किशोर के शव की हुई पहचान, हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

किशोर के शव की हुई पहचान, हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

पवई (आजमगढ़) 
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7 
                  पवई थाना क्षेत्र के ओरिल डिहवा गांव के नाले में मिले किशोर के शव की पहचान शनिवार देर शाम कर ली गई। पहचान होने के बाद अब पुलिस किशोर की हत्या के कारणों को जानने के लिए जी जान से लगी है और पूछताछ के लिए विभिन्न गावो से चार लोगो को हिरासत में लिया गया है।
शनिवार सुबह किशोर की हत्या के बाद नाले में फेकी गई लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी और इसकी पहचान के लिए पुलिस इधर उधर हाथ पांव मार रही थी। शाम को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर दिलीप विश्वकर्मा पवई थाने पहुंचे और शव को पहचानते हुए कहा कि यह उनका पुत्र है और इसका नाम दीपांशु है। दिलीप विश्वकर्मा ने बताया कि वे अपना पैतृक गांव छोड़कर परिवार सहित पवई थाना क्षेत्र के सराय पुल बाजार में रहते हैं वहीं उसकी पत्नी सिलाई सेंटर चलाती है।
शुक्रवार को 12 बजे उसका पुत्र घर से साइकिल लेकर यह कह कर निकला कि वह सैदपुर गांव के स्कूल में परीक्षा देने जा रहा है। वहां से वह अपने दोस्त अतुल चौहान के कहने पर उसके साथ गांव के ही शोभनाथ यादव की बहन के लड़की की शादी में ओरिल गांव गया और उसकी हत्या हो गई। दिलीप ने पुलिस को यह भी बताया कि शोभनाथ यादव के घर से पुरानी रंजिश चल रही जिसके कारण वह सैदपुर स्थित अपना पैतृक घर छोड़ कर सराय पुल बाजार में किराए के कमरे में रहता है।दीपांशु उसका बड़ा बेटा था इसके अलावा उसके एक पुत्र और एक पुत्री और है।
किशोर के शव की शिनाख्त होने के बाद डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट की जांच पड़ताल और उसके पिता के बयान के आधार पर पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जी जान से लग गई है। इसके लिए पुलिस सैदपुर गांव से मृत किशोर के दोस्त अतुल चौहान और शोभनाथ यादव सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।
Previous articleजौनपुर : हमलावर बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही उठेगा घटना की सच्चाई से पर्दा
Next articleचंदौली : छिपकली ने रोकी शहर के ढाई हजार घरों की बिजली, मचा हड़कंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?