35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : हमलावर बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही उठेगा घटना की सच्चाई से पर्दा

जौनपुर : हमलावर बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही उठेगा घटना की सच्चाई से पर्दा

# मियांपुर बकुची हत्याकांड में सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के मियांपुर बकुची गांव समीप गन्हौरा पुल पर शुक्रवार की रात ताबड़तोड़ गोलियों से अधेड़ की मौत व युवक के घायल हो गया था। घायल मोहम्मद हाशिम के तहरीर पर सबरहद गांव निवासी पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अब अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस सीसीटीवी व सर्विलांस के सहारे हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। वहीं मृतक हरीलाल के बेटे की तहरीर पर एससी- एसटी की धारा आरोपितों के ऊपर बढ़ाई गई है।
शुक्रवार की शाम जौनपुर न्यायालय में चल रहे मुकदमें में पैरवी कर मृतक अपने घर लौट रहा था। मियांपुर बकुची के रास्ते बाइक से उत्तर बस्ती सबरहद गांव जा रहे थी। हरिलाल पर बकुची रोड स्थित गन्हौरा पुल पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना में मृतक के बाइक पर घर जा रहे सबरहद गांव निवासी मोहम्मद हाशिम के पैर में भी गोली लगी थी। हाशिम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गांव निवासी पूर्व प्रधान व उनके पुत्रों, भाई-भतीजे व दो अन्य सहित आठ नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज खंगाल करके आरोपियों की धर पकड़ में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक ने सदानंद राय ने बताया कि पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी का सहारा लिया जा रहा है। घायल के तहरीर के साथ-साथ अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश पकड़े जाए तो घटना को लेकर सारे रहस्य से पर्दा उठ सकता है। पुलिस हमलावर बदमाशों तक पहुंचने के लिए घटना के वक्त का लोकेशन के आस-पास सक्रिय मोबाइल नंबर का डिटेल जुटा रही है। इसके साथ ही पुलिस घटना स्थल की ओर जाने वाले रास्ते का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस हर पल कोशिश करके चुनौती के रूप में सामने आई इस घटना का सही पर्दाफाश करना चाह रही है। जिससे पुलिस का विश्वास आम नागरिकों में बना रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397022
Total Visitors
417
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This