किसान के बेटे का एसएससी सीजीएल में हुआ चयन

किसान के बेटे का एसएससी सीजीएल में हुआ चयन

बीबीगंज, जौनपुर। 
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
              बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोल्हागौर गांव निवासी मो.कैफ का चयन एसएससी सीजीएल में हुआ है। बुधवार देर रात घोषित हुए परिणाम में किसान मो.उरमान के बेटे मो. कैफ ने जब अपना रोल नंबर चेक किया तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।
यह बात जब अगले दिन फैलना शुरू हुई तो गांव में खुशी का माहौल बना रहा। परिवार वालों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को खुशी का इजहार किया। कैफ का चयन होने से उनके बड़े पिता हाजी मो. जौवाद के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
इस मौके पर गांव के प्रधान प्रमोद चौहान, पूर्व प्रधान शेर बहादुर यादव, जसवंत चौहान, रूबल यादव, डॉ.राजेश यादव, अमरभान यादव, छैला यादव, अरशद अली, अहद अली आदि ने बधाई दी।
Previous articleचाय पीते ही अधेड़ करने लगा खून की उलटी, मौत
Next articleपत्नी की हत्या कर पहुंचा थाने, जुर्म कबूल किया, गिरफ्तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?