कुत्ते में पाया गया सुगर, चिकित्सक और पालक हुए हलकान
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
खुटहन रोड निवासी एक पशुपालक के पालतू कुत्ते में सुगर जैसा रोग पाए जाने पर लोग हलकान दिखे। इंसानों की तरह कुत्ते में सुगर पाया जाना लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा।बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग निवासी पशुपालक नरेंद्र प्रताप सिंह का लेब्राडोर प्रजाति का सात वर्षीय कुत्ता विगत कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था।

जहां उसे प्यास और पेशाब बार बार लग रहा था, वहीं दिन प्रतिदिन उसका वजन कम होता चला जा रहा था। कई जगह से उपचार कराने के बाद पशुपालक द्वारा उसे सेण्ट थामस रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक एण्ड सर्जिकल सेण्टर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल के पास लाया गया, जहां डाक्टर पालीवाल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए ब्लड की जांच करवाया।

जांच रिपोर्ट में कुत्ते का शुगर स्तर जहां 630 एमजी प्रति डेसी लीटर पाया गया, वहीं उसका वजन घटते हुए 20 किलोग्राम देखा गया। इंसानों की तरह कुत्ते में भी सुगर पाए जाने को लेकर सभी हलकान हो गए। इस बाबत डाक्टर पालीवाल ने अपने 12 वर्षों के सेवा काल में इसे पहला केस बताया। उन्होंने कहा कि अपवाद स्वरूप इस तरह का केस जानवरों में पाया जाता है। बहरहाल वर्तमान में कुत्ते का उपचार इंसुलिन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने पशुपालक को कुत्ते के उचित खान-पान रखने और समय पर जांच कराते रहने की सलाह दी।


















