कॉलेज गेट के सामने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

कॉलेज गेट के सामने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

# ग्यारहवीं की परीक्षा देकर बाहर निकल रहा था छात्र

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7.                                                              श्री गणेश राय इंटर कॉलेज गेट के सामने शुक्रवार दोपहर ग्यारहवीं की परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र को दो की संख्या में आये बदमाशो ने गोली मार दी। आसपास खड़े दर्जनों की संख्या में छात्र छात्राएं जब तक कुछ समझ पाते बदमाश पैदल कुछ दूर भाग कर बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व विद्यालय के अध्यापकों ने उसे सीएचसी लाए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गोली छात्र को गले में लगीं थी। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

बोड़सर गांव निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र आदर्श सिंह (17) श्री गणेश राय इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं का छात्र है। वह परीक्षा देकर बाहर निकला ही था कि दो संख्या में पैदल आए बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली उसके गर्दन में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। छात्रों के बीच हुए विवाद में गोली चलने की घटना में घायल छात्र आदर्श सिंह के परिजन की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर लगायी गयी हैं।

Previous articleचुनावी रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्‍या
Next articleपालतू कुत्ता बाइक से टकराने पर हुए विवाद में मनबढ़ो ने युवक का सिर फोड़ा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?