क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की भावुक विदाई
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार सिंह चौहान के केराकत स्थानांतरण पर रविवार को कोतवाली परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कोतवाल तेज बहादुर सिंह,उपनिरीक्षकों व समस्त पुलिस स्टाफ के साथ-साथ नगर के प्रतिष्ठित लोगों ने उन्हें माल्यार्पण,बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

उपस्थित लोगों ने उनके 27 महीनों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहार कुशलता की जमकर प्रशंसा की।अपने संबोधन में श्री चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक उनके शरीर में सांस रहेगी,वह शाहगंज क्षेत्र के लोगों को नहीं भूल पाएंगे।उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से उन्हें अपार प्यार,आशीर्वाद मिला है, जिसे वह जीवनभर याद रखेंगे।

विदाई के क्षणों में माहौल भावुक हो गया।स्वयं श्री चौहान भी भावुक हो उठे,जिसे देखकर उपस्थित लोग भी भावुक नजर आए।इस अवसर पर चौकी इंचार्ज बीबीगंज राम विलास,अजय सिंह,आनंद प्रजापति, जितेंद्र पांडेय,पत्रकार प्रणय तिवारी,विवेक गुप्ता गोलू, सुनील अग्रहरि उर्फ टप्पू,संतोष तिवारी,अफजल खान, वंदना सहित समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।















