गांव की पगडंडियों पर गूंजी सड़क सुरक्षा जागरूकता की आवाज
# सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
# जिला विद्यालय निरीक्षक के निदर्शन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
प्रदेश सरकार वर्तमान में विभिन्न योजनाओं को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कमर कसी हुई है। इसी के अनुपालन में खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर एक प्रभात फेरी निकाली गई। जिससे गांव की पगडंडियों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता की आवाज गूँजती रही। इसके पूर्व कॉलेज के प्रार्थना- स्थल पर उपस्थित छात्र- छात्राओं को सड़क सुरक्षा जागरूकता से सम्बंधित शपथ दिलाया गया।

जानकरी के अनुसार गुरुवार की सुबह उक्त कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर एक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी कॉलेज प्रांगण से निकलकर आस- पास के गांव में भ्रमण करते हुए कॉलेज प्रांगण में आकर समाप्त हो गया। रैली के आगे दो छात्र हाथ में बैनर लिए हुए चल रहे थे। जिसके पीछे- पीछे विद्यार्थी कतारबद्ध होकर गगनभेदी आवाज में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे। गांव भ्रमण करने के पश्चात रैली कॉलेज प्रांगण में आकर समाप्त हो गया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जानकारियां देते हुए बताया कि गाड़ी की अधिक गति अत्यधिक खतरा होता है। गाड़ी चलाते समय भीड़- भाड़ वाली जगहों पर हॉर्न का प्रयोग करें और रात्रि में डीपर का भी प्रयोग करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें इसके अलावा गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कदापि न करें।




















