गाजीपुर : नदी मे कूदने जा रही महिला को सिपाही ने बचाया
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी बीस वर्षीय युवती गाज़ीपुर वाराणसी पुल पर जाकर नदी मे कूदने जा ही रही थी कि सिपाही ने उसे बचा लिया और परिजनों को सुचना देकर सिधौना चौकी पर बुलवाया।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी बीस वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरैया गाँव निवासी कृष्ण कुमार निषाद (23) पुत्र बरसाती निषाद से चल रहा था। युवती के पिता ने उसकी शादी वाराणसी जनपद मे तय कर दी थी जो युवती को मंजूर नहीं था।जिससे तंग आकर वह अपनी जान देने के लिए गाज़ीपुर-वाराणसी राजवाड़ी पुल पर जा पहुंची, जैसे ही पुल से वह छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी कि वहीं मौके से गुजर रहे सिधौना चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रामनरेश ने युवती को पकड़ लिया और सकुशल सिधौना चौकी लेकर आये।


















