गाजीपुर : विद्यालय मे चोरी करने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर : विद्यालय मे चोरी करने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

# नशे की लत को पूरा करने के लिए करता था विद्यालय मे चोरी

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के फतेहपुर प्राइमरी स्कूल में हुई चोरी का आरोपी चोरी किए सिलेण्डर को बेचने की फिराक में था कि बहेरी काली माता मन्दिर के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सोमवार की शाम उप निरीक्षक रमाकांत वर्मा ने अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर उक्त चोर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछने पर उसने अपना नाम पवन कुमार पुत्र लाल बहादुर निवासी खानपुर बताया। उसने बताया कि फतेहपुर प्राइमरी स्कूल से सिलेण्डर व गैस चूल्हा ताला तोड़कर चुराया था तथा चुल्हा अगले दिन फेरी करने वाले कबाड़ी को बेच दिया था। नशे के लिए पैसा नहीं था तो यह सिलेण्डर मैं औने-पौने दाम पर बेचने के लिए निकला था कि जो भी पैसा मिलेगा उससे मै अपने नशे की जरुरत पूरी करुँगा। पकड़े गए व्यक्ति के पास रखे सिलेण्डर को देखा गया तो आँधा लगभग भरा हुआ था। एसओ संजय मिश्रा ने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
Previous articleशाहगंज नपा अध्यक्षा एंव उनके पति समेत आठ आरोपितों पर मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : आईजी रेंज वाराणसी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?