गाजीपुर : सर्पदंश से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गाजीपुर : सर्पदंश से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के करमपुर निवासी मुराली राजभर की सोलह वर्षीय पुत्री ख़ुशी राजभर की सर्पदंश से मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करमपुर निवासी मुराली राजभर की सोलह वर्षीय पुत्री ख़ुशी राजभर की बीती रात सर्पदंश से मौत हो गयी। परिजनों के मुताबिक ख़ुशी क्षेत्र के ही निजी विद्यालय में 11वीं की छात्रा थीं और विद्यालय से आने के बाद घर में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। रात करीब नौ बजे खाना पीना खाकर सोने चली गयी। देर रात उसके बिस्तर पर ही कहीं से सर्प आ गया और उसके पैर में काट लिया जानकारी होने पर उसके परिजन तत्काल उसे गाज़ीपुर झाड़-फूंक के लिए लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ख़ुशी तीन बहन और एक भाई में दूसरे स्थान पर थी। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही सबका रों-रोकर बुरा हाल हो गया हैं।परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Previous articleजौनपुर : अग्रहरि समाज ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती
Next articleगाजीपुर : गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिशाल हैं खानपुर की रामलीला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?