गाजीपुर : साहित्यकार डा. राजबिहारी मिश्र की मनायी गई चौथी पुण्यतिथि

गाजीपुर : साहित्यकार डा. राजबिहारी मिश्र की मनायी गई चौथी पुण्यतिथि

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के सिधौना गांव में प्रख्यात हिंदी साहित्यकार शिक्षाविद व सामाजिक चिंतक स्व. डॉ राजबिहारी मिश्र की चौथी पुण्यतिथि मनायी गयीं।उपस्थित साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
डा. मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ नेता कैलाशपति पांडेय ने कहा कि अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले डा. राजबिहारी मिश्र का जीवन त्याग, शुचिता, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है।प्रो. विजयशंकर मिश्र ने कहा कि डा. राजबिहारी मिश्र की साहित्यिक रचनाओं में सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार का चित्रण मिलता है और उनके साहित्य ने समाज के उन्नयन का मार्ग भी प्रशस्त किया। डा. रामजी सिंह बागी ने कहा कि सिद्धहस्त कलमकार और सामाजिक चिंतक डा. राजबिहारी मिश्र के विचार आज भी प्रासंगिक व अनुकरणीय हैं। अनिमेष मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस दौरान स्टेट बैंक के पूर्व जीएम श्रीनारायण मिश्र, सरकार मिश्र, एड.राजेश मिश्र, अखिलेश मिश्र, करुणाशंकर मिश्र, बजरंगी मिश्र, विनोद सिंह, राहुल यादव शिवम, रोहित आदि मौजूद रहे।
Previous articleझाड़-फूंक के विवाद में घर पर चढ़कर महिलाओं को पीटा 
Next articleमेला और उत्सव हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग- आलोक आर्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?