जन आक्रोश महिला सम्मेलन व पदयात्रा आयोजित

जन आक्रोश महिला सम्मेलन व पदयात्रा आयोजित

# विपक्ष पर नारी शक्ति के अपमान का आरोप

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             मंडल शाहगंज के शक्ति केंद्र परासिन में जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की सहभागिता रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती सरिता चौहान ने कहा कि विपक्ष ने नारी शक्ति का अपमान किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि वोट लेने के बाद सदन में विपक्ष ने महिलाओं के मुद्दों पर विरोध का रवैया अपनाया।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में नारी शक्ति इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चिन्ताहरण शर्मा,मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह,मंडल उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल,शुभांकर चौहान समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleसात फेरे से पहले ही उजड़ गई सोनी की दुनिया
Next articleसेंट जॉर्ज स्कूल ने आयोजित की पत्रकार वार्ता, छात्रों को बड़ी आर्थिक राहत का ऐलान 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?