23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष बने डॉ संदीप पाण्डेय

जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष बने डॉ संदीप पाण्डेय

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष गौरव सेठ की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र सेठ की देख-रेख में नगर के एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नॉमिनेशन कमेटी के समक्ष किया गया।अध्यक्ष पद के लिये डा. संदीप पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, विशाल तिवारी एवं सचिव पद के लिये प्रदीप जायसवाल व राजेश्वर मिश्र ने नामांकन किया। विशाल तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, राजेश्वर मिश्र के नाम वापसी के बाद सर्वसम्मति से डा. संदीप पाण्डेय को अध्यक्ष, प्रदीप जायसवाल को सचिव के पद पर चयनित किया गया।

चयनित अध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने चयन से पूर्व चुनाव समिति व संस्था के सदस्यों को अच्छे कार्यकाल के लिये अपने एजेण्डा द्वारा आश्वस्त किया तथा संस्थाहित में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की बात कही। इस दौरान चयन समिति द्वारा पूछे गये सभी सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव सेठ को मण्डल-3 का मण्डल उपाध्यक्ष चयनित होने पर सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि संस्थाध्यक्ष की भूमिका ठीक उसी प्रकार होनी चाहिये जैसे घर में एक पिता की होती है तथा उसके सभी कार्य संस्थाहित में होने चाहिये।
निवर्तमान मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ ने बताया कि संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में निश्चित ही संस्था एक नया इतिहास रचेगी। पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि संस्था संगठित कर जनपद ही नहीं, वरन् मण्डल में भी संस्था का नाम रोशन करें। पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रहरी, राकेश जायसवाल, शशांक सिंह रानू, कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता एवं सदस्यगण आकाश केसरवानी, सूर्यांक साहू, सर्वेश जायसवाल, आरिफ अंसारी, रमेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, दिलीप सिंह, संतोष अग्रहरि मेडिकल, दीपक वाधवा, प्रदीप सिंह, अतुल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, शिवेंद्र सेठ, रतन सीकरी, रामकृपाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल आदि ने चुनाव/चयन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन उपाध्यक्ष हफीज शाह ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37199056
Total Visitors
654
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This