जौनपुर : 18 कछुए के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर : 18 कछुए के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

# खुटहन पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम को मिली सफलता

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                  खुटहन पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 18 कछुए बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि वन्य जीवों की तस्करी रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव व वन दारोगा जय हिंद यादव के नेतृत्व में शनिवार की शाम करीब सात बजे गौसपुर के पास से मोहम्मद साजिद निवासी ग्राम सैद गोरारी थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 18 जीवित कछुए बरामद हुए। वन्य जीव संरक्षण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में खुटहन थाने के दारोगा राम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव, कांस्टेबल जितेंद्र यादव व वन विभाग शाहगंज रेंज के कपिल देव मिश्रा भी रहे।
Previous articleजौनपुर : विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Next articleजौनपुर : विकास खंड में लगाये जायेंगे 1.17 लाख पौधे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?