जौनपुर : 2 मार्च को जौनपुर आ रहे हैं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

जौनपुर : 2 मार्च को जौनपुर आ रहे हैं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

# शाहगंज समेत पांच विधानसभाओं में करेंगे रैली को सम्बोधित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो मार्च को जौनपुर में रहेंगे। जिले के पाँच विधान सभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वह जनता से अपील करेंगे। इसको लेकर पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई की ओर से तेजी से तैयारी हो रही है।

शाहगंज के जमुनियां ग्राम सभा गजराज सिंह इण्टर कॉलेज में उनके कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। पूर्व मंत्री ललई यादव ने बताया कि कार्यक्रम का पूरा विवरण आ गया है। पार्टी की ओर से कई विधान सभा क्षेत्र में तैयारी चल रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की सूचना से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

विधानसभा क्षेत्र शाहगंज में सुबह10 बजे गजराज सिंह इण्टर कॉलेज जमुनियां, शाहगंज में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। वहीं विधानसभा बदलापुर कडेरेपुर का मैदान में 12:45 तक पहुंचेगे। विधानसभा सदर 1 बजे जनता जनार्दन जासोंपुर चकिया में पहुंचेगे। विधानसभा मुंगरा बादशाह 2:20 बजे एमकेडी पब्लिक स्कूल सरायराय चन्दा में पहुंचेगे। विधानसभा मछ्लीशहर 3:15 नन्हकू राम महाविद्यालय बरावा पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
Previous articleजौनपुर : कांग्रेस का दामन छोड़कर विक्रम हुए भाजपाई
Next articleजौनपुर : 3 मार्च को टीडी कालेज के मैदान पर आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?