35.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : 21 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की ताजपोशी, बीजेपी का रहा दबदबा

जौनपुर : 21 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की ताजपोशी, बीजेपी का रहा दबदबा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिले के 21 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की ताजपोशी हुई। मतदान की तैयारियों को शुक्रवार देर शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय होने के कारण 16 ब्लॉकों में ही मतदान कराया गया जहां बीजेपी को भारी सफलता हाथ लगी है वहीं सपा को करारा झटका लगा है। करंजाकला, शाहगंज, सुईथाकला, मड़ियाहूं समेत कई ब्लाक समाजवादी पार्टी से छिन गया। शाहगंज ब्लाक पर विगत कई वर्षो से पूर्व मंत्री व विधायक ललई यादव के परिवार का कब्जा रहा है आज यह सीट बीजेपी उम्मीद्वार मंजू सिंह ने छीन कर पहली बार यहां कमल खिला दी है। मंजू सिंह को कुल 86 मत मिला जबकि सपा प्रत्याशी सरिता यादव को 68 वोट मिला है। एक मत अवैध मिला।

उधर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की भयहू पूनम यादव ने करंजाकला ब्लाक को सपा से छीनकर बीजेपी के खाते में दे दी है। पूनम यादव को 84 मत, सपा प्रत्याशी गीता यादव को 25 वोट पाकर संतोष करना पड़ा है। दो वोट निरस्त हुआ है। जलालपुर में निर्दल प्रत्याशी बदामा देवी ने बीजपी उम्मीदवार कमलेश कुमारी को 15 वोटों से शिकस्त दी है। बदामा को 50 और बीजेपी प्रत्याशी को 35 मत मिला है। मछलीशहर सीट पर सपा का परचम लहराया है। यहां सपा प्रत्याशी गोपेश यादव को 95 वोट मिला है, बीजेपी प्रत्याशी बीना पटेल को मात्र 11 मत मिला है। 7 वोट निरस्त हुआ है। सिकरारा ब्लाक पर भाजपा ने कब्जा किया है। यहां पर बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह ने 70 मत हासिल किया, निर्दल प्रत्याशी अनीता यादव को 16 वोट मिला है वहीं सपा प्रत्याशी के खाते में एक वोट आया।

धर्मापुर ब्लाक पर सपा का परचम लहराया है। यहां पर सपा प्रत्याशी विमलेश यादव को 26 वोट मिला, भाजपा की नीलम पाल के खाते में 17 मत मिला। रामपुर ब्लाक पर निर्दल प्रत्याशी नीलम सिंह ने बाजी मारी है। उन्हें कुल 55 वोट मिला, अपनादल प्रत्याशी राहुल सिंह के खाते में 44 वोट आया। सपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश मिश्रा को मात्र एक वोट मिला है। सिरकोनी ब्लाक पर कमल खिल गया है यहां पर बीजेपी के बंशराज सिंह 68 वोट पाकर प्रमुख बने है, सपा प्रत्याशी सपना सिंह को मात्र 15 मत मिला है एक वोट निरस्त हुआ है।
खुटहन ब्लाक पर भी बीजेपी का परचम लहराया है, यहां पर भाजपा प्रत्याशी बृजेश यादव ने 73 वोट, सपा की सरजू देई को 29 मत मिला है वहीं सात मत निरस्त हुआ है। सुईथाकलां ब्लाक पर कमल खिला है यहां पर बीजेपी की विद्या तिवारी को 46 मत मिला, सपा के धमेन्द्र वर्मा को 45 वोट मिला है। यहां पर कुल सात वोट निरस्त कर दिया गया। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक भी बीजेपी की खाते में गयी है। यहां पर सत्येन्द्र सिंह को 68 वोट और समाजवादी पार्टी की चमेला देवी को महज 30 मत मिला है।

सुजानगंज विकास खण्ड पर भगवा फहराया है यहां पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार उषा शुक्ला ने 68 वोट प्राप्त किया है जबकि सपा की दीप्ति पटले को मात्र 37 वोट मिला है। मुफ्तीगंज ब्लाक प्रमुख पद पर बीजेपी प्रत्याशी उषा देवी ने 33 वोटो के अंतर से सपा उम्मीद्वार को शिकस्त दी है। उषा को कुल 64 वोट मिला है जबकि सपा की मिला सरोज को मात्र 15 मत मिला है। बदलापुर और मड़ियाहूं ब्लाक पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। चार ब्लाकों पर भाजपा के चार प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये थे। एक पर निर्दलीय ने कब्जा किया था। महराजगंज ब्लाक पर भाजपा और सपा प्रत्याशी को 41-41 वोट मिला था। एसडीएम की उपस्थिति में सिक्का उछाला गया जिसमें बीजेपी की माण्डवी सिंह ने जीत दर्ज किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37137472
Total Visitors
553
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This