जौनपुर : 29 किलो गांजा व लग्जरी वाहन के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर : 29 किलो गांजा व लग्जरी वाहन के साथ दो गिरफ्तार

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को भोर में मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मछली गांव खड़ंजा के पास एक एक्सयूवी 300 लग्जरी कार से 29 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक संतोष पांडे ने बताया कि पकड़े गए गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 29 लाख बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडे मंगलवार को अलसुबह वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की योजना बटाऊबीर चौक पर बना ही रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दिया कि एक एक्सयूवी कार 300 लेदुका की तरफ से बटाऊबीर की ओर जा रही है। उस लग्जरी कार में बेचने के लिए गांजा रखा गया है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के साथ निरीक्षक देवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक द्वारका नाथ यादव, चौकी प्रभारी घनश्यामपुर अनिल कुमार के साथ लेदुका की तरफ चल पड़े। मुखबिर द्वारा बताई गई सफेद रंग की एक्सयूवी कार जैसे ही मछली गांव खड़न्जा के पास पहुंची की पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया। उस दौरान वाहन चालक वाहन को रोककर भागने के लिए निकल ही रहा था कि पुलिस ने वाहन चालक सहित उस पर सवार दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। जमा तलाशी लिए जाने पर वाहन की डिग्गी से 29 किलो ढाई सौ ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडे ने बताया कि वाहन चालक पवन कुमार सरोज निवासी ग्राम कमालपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर तथा उस पर सवार दिलीप मिश्रा ग्राम सोहंसा थाना मुंगरा बादशाहपुर गांजा बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने संबंधित धारा में दोनों का चालन न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : वीभत्स ! चार माह के बच्चे को कुत्ते ने नोच डाला 
Next articleजौनपुर : एक ही विद्यालय को हौसलाबुलंद चोरों ने बनाया पांचवी बार निशाना 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?