जौनपुर : अंगूठा लगवाकर अनाज न देने पर कोटेदार पर हुआ मुकदमा
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विकास खंड के लखनीपुर गांव में सरकारी उचितदर विक्रेता द्वारा अंगूठा लगाकर अनाज न देने पर कोटेदार की दुकान को सीज कर मुकदमा दर्ज किया गया है।मंगलवार को दुकान पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि राशनकार्ड धारकों ने शिकायत की थी कि कोटेदार राजीव कुमार द्वारा 5 से 19 जुलाई के बीच कुल 361 राशनकार्ड धारकों में से 325 लोगों का अंगूठा लगवा चुका हैं, जो ई-पास मशीन में 90.3 प्रतिशत वितरण दर्शाया जा रहा है।



















