जौनपुर : अग्निकांड पीड़ित परिवार को मिलेगी 50 लाख की आर्थिक सहायता
महाराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के केवटली में बीते दिनों अग्निकांड में चार की मौत के बाद गुरुवार को बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आश्रितों को कुल 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।उन्होंने कहा किसान दुर्घटना बीमा योजना एवं राष्ट्रीय योजना के तहत दोनों परिवारों को पांच-पांच लाख, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के तहत 35 हजार की सहायता प्रदान की जाएगी।


















