जौनपुर : अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर व्यापार मंडल ने बधांया ढ़ाढस

जौनपुर : अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर व्यापार मंडल ने बधांया ढ़ाढस

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 कस्बे के व्यस्ततम मार्केट गुप्तागली में गुरुवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड से पीड़ित दुकानदारों को ढांढस बंधाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नगर में फायर स्टेशन बनवाने की मांग एक बार फिर उठी।

बताते चलें कि गुरुवार देर रात गुप्तागली में कपड़े की दो दुकानों पर भीषण आग लग गई थी। आग में लाखों का माल जलकर राख हो गया। शुक्रवार दोपहर नगर उद्योग व्यापार मंडल की टीम नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल के नेतृत्व में पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात करने पहुंची। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें सरकारी मदद दिलाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सरकार से नगर में फायर स्टेशन बनवाने की पुरानी मांग दोहराई। उनके साथ अर्पित जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, इरशाद अहमद, अजय अग्रहरि, पवन जायसवाल, शिवेंद्र मोदनवाल, रितेश आर्य, दुर्गा प्रसाद सोनी और दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

इससे पहले सुबह नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल भी पीड़ित से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधायक रमेश सिंह से बात करके सरकारी आर्थिक मदद दिलाने की अपील करेंगे। साथ ही उन्होंने शाहगंज में फायर स्टेशन बनवाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

बता दें कि अग्नि पीड़ित दोनों दुकानदार शकील अहमद और उनके भाई जमील अहमद पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के कोहंड़ा गांव निवासी हैं। कुछ साल पहले भी इनकी दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ था। दुकानदारों की मानें तो इस बार करीब 40 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
Previous articleजौनपुर : “नेकी घर” मुहिम के जरिए सैकड़ों हुए लाभांवित 
Next articleजौनपुर : एण्टी रोमियो टीम ने दो मनचलों को दबोचा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?