जौनपुर : अग्निपथ को लेकर कांग्रेसियों ने शान्ति सत्याग्रह आंदोलन कर जताया विरोध

जौनपुर : अग्निपथ को लेकर कांग्रेसियों ने शान्ति सत्याग्रह आंदोलन कर जताया विरोध

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के कोने कोने में विरोध जताया जा रहा है। इसी कड़ी सोमवार की सुबह केराकत ब्लॉक अध्यक्ष लालता चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने संकट मोचन हनुमान मंदिर के समक्ष चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के निकट शांति सत्याग्रह आंदोलन कर अग्निपथ योजना को लेकर अपना विरोध जताया।

शांति सत्याग्रह आंदोलन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंँचे उप जिलाधिकारी माज अख्तर को राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक सौंप शांति सत्याग्रह आंदोलन को समाप्त कर दिया गया। इस बाबत ब्लॉक अध्यक्ष लालता चौधरी ने बताया कि अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लम्बे समय से चली आ रही परम्पराओं को नष्ट करने से बड़ी संख्या में युवक नाराज है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पहले दिन से ही इस योजना का विरोध दर्ज कराया। शांति सत्याग्रह आंदोलन कर रहे लोगो में जिला महासचिव संतोष कुमार गिरि, डोभी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष सिंह, नगर अध्यक्ष आजाद कुरैशी, कांता प्रसाद, विनोद पाल, ओम प्रकाश उपाध्याय, हंसराज, रामप्रवेश यादव, अमरबली भास्कर, खुर्शीद आलम, दीपक कुमार, राजा सूर्यबली, सुजीत पाल व कैलाश गिरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में चार घायल
Next articleजौनपुर : मिडकॉन में जेसीआई शाहगंज शक्ति का जलवा बरकरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?