जौनपुर : अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर छात्रों ने जमकर काटा बवाल

जौनपुर : अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर छात्रों ने जमकर काटा बवाल

# सिटी स्टेशन पर किया तोड़फोड़, वाजिदपुर में लगाया जाम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर जौनपुर में छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अग्निपथ भर्ती योजना का लगातार छात्र विरोध कर रहे हैं।

सरकार द्वारा सेना में पीओडी के तहत भर्ती प्रक्रिया का छात्र विरोध करते हुए पुरानी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे है। जौनपुर में भी आर्मी में भर्ती के लिए छात्रों ने वाजिदपुर और पॉलिटेक्निक चौराहे पर लंबा जाम लगाया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम हिमांशु नागपाल द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और छात्र वहां से निकले भी नहीं थे कि कुछ छात्रों ने सिटी स्टेशन पर पहुंच कर रेलवे के केबिन को तोड़ दिया वहीं एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ किया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि आर्मी भर्ती को लेकर छात्रों की कुछ मांगे हैं जिस को ज्ञापन देकर उन्हें समझा-बुझाकर वापस कर दिया गया है। छात्र अपने घर को चले गए हैं। कोई नुकसान सरकारी संपत्ति को नहीं हुआ है। स्थिति सामान्य है लॉ एंड आर्डर की कोई समस्या नहीं है। ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक शासन तक प्रेषित कर दिया गया है जो भी निर्णय शासन से आएगा इनको अवगत कराया जाएगा। छात्र मनीष यादव ने बताया कि पीओडी के तहत जो भर्ती प्रक्रिया सरकार लाई है। वह बिल्कुल गलत है हम लोग 3 साल एनसीसी किए हैं उसके बाद अब सरकार सेना में 3 साल के लिए भर्ती कर रही है जो कि बिल्कुल गलत है हम लोग उसका विरोध करते हैं पुरानी तरह से सेना की भर्ती को बहाल किया जाए। हम 3 साल में कौन सी देश भक्ति से सेवा कर पाएंगे।
Previous articleजौनपुर प्रेस क्लब ने शोक सभा कर पत्रकार स्व. अजय सिंह को दी श्रद्धान्जलि
Next articleजौनपुर : पीएचसी सोंधी को मिली दो नई एम्बुलेंस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?