जौनपुर : अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, बाइक सवार एक की मौत, दो साथी घायल
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के चौबाहां गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक से तेज रफ्तार से जा रहा था, तभी अनियन्त्रित होकर बाइक पुलिया से टकरा गयी। एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह घायल हैं।

तहलका प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावां कला निवासी शैलेन्द्र मौर्य पुत्र श्यामू अपने साथियों शैलेश और सुजीत के साथ बाइक पर बैठकर शाहगंज जा रहा था। तभी चौबाहां गांव के पास उनकी बाइक अनियन्त्रित होकर पुलिया से टकरा गयी। हादसे में तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। तीनों को आनन-फानन में सुईथाकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और शैलेश व सुजीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के लिए ले जाते वक्त शैलेंद्र की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
















