जौनपुर : अपहरण कर किशोरी संग दुष्कर्म के आरोपी को 7 वर्ष की सजा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट काशी प्रसाद सिंह यादव ने नेवढ़िया थाना क्षेत्र में किशोरी का अपहरण करके दुराचार करने के आरोपी को सात वर्ष की सजा और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाया।नेवढिया थाना क्षेत्र निवासी वादी ने प्राथमिकी दर्ज कराया कि 26 अप्रैल 2013 को उसकी लड़की 10 बजे परीक्षा देने गई थी। घर लौट कर वापस नहीं आई।



















