जौनपुर : अब देना होगा लोहिया पर्यावरणीय पार्क में प्रवेश शुल्क

जौनपुर : अब देना होगा लोहिया पर्यावरणीय पार्क में प्रवेश शुल्क

# पार्क की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   लोहिया पर्यावरणीय पार्क पॉलिटेक्निक के प्रबन्धन एंव रख-रखाव के लिए गठित जिला उद्यान विकास समिति के कमेटी की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में लोहिया पर्यावरणीय पार्क जौनपुर में की गयी। जिलाधिकारी ने पार्क का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिया।
बैठक में लोहिया पर्यावरणीय पार्क में सुबह-शाम आगन्तुकों के प्रवेश पर शुल्क लगाने पर विचार किया गया, इसमें शुल्क दर रु. 5 प्रतिदिन और 30 दिन के लिए 100 रूपये व वार्षिक 1000 शुल्क रखने का निर्णय लिया गया। इसमें 10 वर्ष के बच्चों, महिलाओ व 60 साल से ऊपर वरिष्ठ नागारिको का प्रवेश निःशुल्क किये जाने का निर्णय लिया गया। पार्क के बाहर आगन्तुकों के वाहनो का उचित प्रबन्धन हेतु वाहन स्टैण्ड टेण्डर कराकर न्यूनतम दर पर स्टैण्ड व्यवस्था स्थापित कराने का निर्देश दिया गया।
पार्क में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसी टीवी लगाये जाने, पार्क में ओपेन जिम एरिया, बच्चो के झूले वाले स्थान पर इण्टरलाकिंग कराये जाने हेतु आने वाले खर्च का आंकलन कर इस्टीमेट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। पार्क में योग हाल में टाइल्स व अन्य बुनियादी सुविधा के खर्च का आंकलन कर, सोलर लाइट सासंद निधि कोटे से लगवाने हेतु इस्टीमेट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
पार्क में शौचालय सुविधा को अच्छा स्वच्छ रखने व आम जनमानस को आ रही समस्या के क्रम में नगर पालिका से एक नया शौचालय बनवाने, गेट पर बोर्ड लगवाकर खाद्य पदार्थ, प्लास्टिक खेल सामग्री आदि के प्रवेश निषेध करने व पकड़े जाने पर 500 रूपये जुर्माना लगाने, पार्क के बाहर ठेलो को कतारबद्ध सुव्यवस्थित करने व कूड़ेदान का प्रयोग करने, पार्क में म्यूजिकल सिस्टम स्थापित करने पर आ रहे व्यय का इस्टीमेट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
जिला उद्यान अधिकारी को पार्क के नये कार्या के निर्माण का आंकलन सक्षम स्तर से प्राप्त कर इस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पार्क में वृक्षोरोपण किया गया एंव कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपकृषि निदेशक कार्यालय व गौशाला का निरीक्षण किया गया। मौके पर जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, सीओ सिटी, डॉ सुरेश कन्नौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस
Next articleजौनपुर : अपने जन्मभूमि के काम आ सकूं यह मेरा सौभाग्य- बाबा सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?