जौनपुर : अबूझ कारणों से लगी आग में दो रिहायशी छप्पर जलकर खाक

जौनपुर : अबूझ कारणों से लगी आग में दो रिहायशी छप्पर जलकर खाक

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत गरोठन गाँव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीण किसी तरह से आग पर तो काबू कर लिए। लेकिन तब तक गरीब का पूरा आशियाना आग की की भेंट चढ़ चुका था।
गाँव निवासी रामनिहोर गौतम अपनी पत्नी चंद्रावती को साथ लेकर गांव के ही एक काश्तकार के खेत में दैनिक मजदूरी पर धान की रोपाई करने गया था। घर पर उसके तीन छोटे छोटे बच्चे थे। अचानक उसके छप्पर से आग की लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग बढ़कर उसके दूसरे छप्पर तक पहुंच गयी। मौके पर जुटे ग्रामीण अथक प्रयास कर आग को काबू मे कर लिया। अगलगी में 50 हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है।
Previous articleजौनपुर : व्यापारी नेता की पत्नी से बेखौफ चैन स्नैचरों ने चैन व बाली छीना
Next articleजौनपुर : रक्तदान मानव सेवा का सबसे बेहतरीन जरिया है- जाकिर हुसैन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?