जौनपुर : अरुण दुबे ने किया जनसंपर्क, सपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

जौनपुर : अरुण दुबे ने किया जनसंपर्क, सपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
              राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाने के बाद प्रत्येक गावों में चुनावी माहौल नजर आने लगा, वहीं प्रत्याशी व उनके करीबी जनसंपर्क करने में कर-बल लगाना शुरू कर दिये है, इसी कड़ी में सपा पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश दुबे (पूर्व विधायक) के पुत्र अरुण दुबे पूर्व मंत्री ने बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के कंधीकला, जनौर, हिलाली, करशूलनाथ सहित विभिन्न गांव का दौरा किया।उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते हुए प्रत्याशी ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे के लिए वोट की अपील किया, वहीं पूर्व मंत्री ने करशूलनाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर दर्शन पूजन किया और भगवान शंकर का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद कंधीकला चौराहे पर स्थित दुकानदारों से जनसंपर्क करते हुए वहां लोगों को इकठ्ठा कर पार्टी की नीतियों के बारे में बताते हुए सपा सरकार में हुए विकास कार्यो के बारे में लोगों को गिनाया। अरुण दुबे ने लोगों से ये भी कहा कि इस बार सरकार बनेगी तो सभी को बिजली, पानी सहित जितनी भी घोषणाएं पार्टी के आलाकमान ने की है वो सब मुहैया कराई जायेगी। इसके अलावा अरुण दुबे ने वहां लोगों के समक्ष कहा कि जिस-जिस बूथ पर हमारी पार्टी जीत हासिल करेगी उस बूथ से जुड़े गांव में प्रत्याशी के पर्सनल निधि द्वारा हर घर में नल, सोलर, पंखा आदि लगवाया जायेगा, स्थानीय लोगों ने अपने पूर्व मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लोगों ने अखिलेश यादव तथा ओमप्रकाश दूबे जिंदाबाद के नारे लगाये, इस मौके पर मारकंडे मिश्रा, अखिलेश यादव, आलोक, अभय, रमापति, राजू यादव, दयाशंकर प्रधान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : प्रभात संस्था ने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर किया सम्मानित
Next articleजौनपुर : चलाया जाएगा सक्षम बिटिया अभियान- बीएसए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?