जौनपुर : अलग- अलग विवादों मे पुलिस ने किया 11 लोगों का चालान
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
गौरा बादशाहपुर थाने की पुलिस ने चार गांवों मे हुए अलग- अलग विवाद मे त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्यारह लोगो का शांति भंग मे चालान कर न्यायालय भेज दिया।बता दे कि शुक्रवार को गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के भौसिंहपुर गांव पुराने रंजिश को लेकर अनूप श्रीवास्तव व आशीष कुमार तथा केशवपुर गांव मे पुराने रंजिश को लेकर विनोद व सनी कुमार मे झड़प हो गयी।

मारपीट की स्थिति होने से पहले एक पक्ष की सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच गयी। वही इसी थाना क्षेत्र के भुइली गांव के समी बेनवंशी व अजित यादव जमीनी विवाद को लेकर आपस मे भिड़ गये। दोनो पक्षो मे गाली- गलौज होने लगा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस दोनो को पकड़कर थाने ले आई। वहीं निसान गांव मे मोनू कुमार व चार अन्य लोगो को विवाद करने पर पुलिस हिरासत मे थाने थाने ले आई।


















