जौनपुर : अलग-अलग स्थानों से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार बीती रात उप निरीक्षक सुनील कुमार मय पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे कि शिवपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली गई उसके पास 40 लीटर अवैध कच्ची शराब एक जरकिन में बरामद की गई पूछने पर उसने अपना नाम प्रदीप कुमार विश्वकर्मा पुत्र बांकेलाल विश्वकर्मा निवासी मोहल्ला काजीकोट मडियाहूं बताया। इसी प्रकार उपनिरीक्षक संत प्रसाद यादव मय पुलिस टीम के साथ बुधवार को गश्त पर थे कि रसैनी पाली मोड़ के पास लगभग 9:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 35 लीटर अवैध कच्ची शराब एक जरकिन में बरामद हुआ पूछने पर उसने अपना नाम हवलदार पुत्र राजनाथ निवासी ग्राम ताजुद्दीनपुर थाना मडियाहूं बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा-60 आबकारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : अमर्यादित टिप्पणी से आहत विधायक ने दिया तहरीर
Next articleजौनपुर : निपुण भारत मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?