31.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

जौनपुर : अवनीश यादव का सिविल सेवा में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

जौनपुर : अवनीश यादव का सिविल सेवा में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

# डोभी स्टेशन पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के रामदेवपुर गोनौली गांव निवासी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अवनीश यादव के मंगलवार को घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिलने के बाद मंगलवार की सुबह दिल्ली से सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन से डोभी स्टेशन पर उतरे जहां पहले से ही उनकी आगवानी के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों व शुभचिंतकों की भीड़ इकठ्ठा रही।

जैसे ही ट्रेन डोभी स्टेशन पर रुकी मौजूद लोगो ने अवनीश यादव का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराते हुए उनके घर तक गोनौली लेकर आये। घर पहुंचने पर अवनीश यादव ने भगवान शिव व मातादेवी की पूजा अर्चना कर माता पिता व दादा दादी का आशीर्वाद लिया। बता दें कि अवनीश यादव को सिविल सेवा परीक्षा में 546वीं रैंक मिला है। इस अवसर पर प्रधान अमरजीत यादव, पूर्व प्रधान श्रीप्रकाश यादव गुड्डू, शिवपूजन यादव, महेंद्र प्रजापति, दीना प्रजापति, सुबाष यादव, सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37299088
Total Visitors
846
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This