जौनपुर : अवैध तमंचा के साथ आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर : अवैध तमंचा के साथ आरोपित गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              पुलिस ने पोरईकला गांव में विवाद के दौरान तमंचा से डराने वाले आरोपित को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में पकड़े गए आरोपित का चालान शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया।

पोरईकला गांव में बारिश के बाद जल निकासी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया था। एक पक्ष ने तमंचा निकालकर दूसरे पक्ष को डराने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा को कब्जे में ले लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान तमंचा लहराने वाला आरोपित अखिलेश यादव पुत्र मितालु यादव पाया गया। पुलिस ने गुरुवार को दोपहर लगभग सवा तीन बजे आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Previous articleजौनपुर : युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप
Next articleआजमगढ़ : पांच घंटे मशक्कत के बाद पुलिस ने लिया शव को कब्जे में
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?