केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के दिशा-निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनित मोहन पाठक ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर हुरहुरी पेट्रोल पम्प के समीप से अभियुक्त धीरज सरोज उर्फ कुस्सू पुत्र रामदुलार सरोज निवासी मीरपुर थाना केराकत को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।