जौनपुर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती झुलसी

जौनपुर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती झुलसी

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र के ग्राम डेडूवाना निवासी पूजा सिंह 30 वर्ष पत्नी कृष्णा सिंह को मंगवार को लगभग तीन बजे छत के ऊपर टहल रही थी कि अचानक आकाशीय विद्युत आघात लग जाने बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिजन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

गौरतलब है कि पूजा सिंह पत्नी कृष्णा सिंह अपने छत पर जाकर टहलने लगी कि तभी तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली छत पर गिर गई जिसकी चपेट में आने में पूजा बुरी तरह झुलस गई। घटना को प्रत्यक्ष देख रहे डेडूवाना के ग्रामीणों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले गये। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleजौनपुर : ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते चलन से व्यापारियों पर आर्थिक संकट
Next articleपुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक, किया जोरदार धरना-प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?