जौनपुर : आगामी त्योहारों के बाबत शांति समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर : आगामी त्योहारों के बाबत शांति समिति की बैठक संपन्न

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 आगामी पर्व के मद्देनजर बुधवार को क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से क्षेत्राधिकारी ने आगामी पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की।

रामलीला समिति, दुर्गा पूजा प्रतिमा स्थापना, पूजा-पाठ, मेले में सतर्कता एवं रावण का पुतला दहन, भरत मिलाप आदि पर चर्चा किया। वहीं किसी प्रकार की अराजकता और शासन द्वारा जारी किए गये गाइडलाइन का उल्लंघन ना हो इसके लिए दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को एक संगठन बनाकर मूर्ति की स्वयं सुरक्षा करने के साथ ही समरसता और सौहार्द बनाये रखने की अपील किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक अपराध दिग्विजय सिंह, एडवोकेट अनिल सोनकर गांगुली, मनोज कमलापुरी, सुशील कुमार पटवा, सुभाष यादव फौजी, व्यापार मण्डल पधादिकारी और ग्राम प्रधान सहित सभी गावों के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : दो दिवसीय वॉटर टेस्टिंग का दिया गया प्रशिक्षण
Next articleजेलर को धमकाने के मामले में मुख्तार अंसारी को सात साल की सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?