29.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : आधुनिक विधि से हुआ कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

जौनपुर : आधुनिक विधि से हुआ कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

# जनपद में भी अब अत्याधुनिक सुविधाओं से सफल इलाज संभव- डॉ अवनीश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              नगर के टीडी कालेज रोड स्थित एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर में वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. अवनीश कुमार सिंह ने आधुनिक विधि से कूल्हे का प्रत्यारोपण करके मरीजों को नया जीवनदान दिया।बता दें कि डा. सिंह करीब दो साल से जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जनपद के अलावा कई जिलों के मरीजों का सफल ऑपरेशन करके जीवनदान दे चुके हैं। डा. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि अभी पिछले दिनों कई मरीजों के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया।

जिसमें कुछ मरीज की समस्या काफी पुरानी थी। उनका सफल ऑपरेशन किया गया अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि कूल्हे की गंभीर चोट का सही समय पर उपचार न होने से मरीज की मौत भी हो सकती है। इसके अलावा उनमें अस्थायी अपंगता होने की संभावना बढ़ जाती है। डा. सिंह ने कहा कि मरीजों को कूल्हे व घुटने के प्रत्यारोपण के लिये जनपद से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं हैं। अपने जनपद में ही अत्याधुनिक सुविधाओं के जरिये उनका सफल इलाज सम्भव है।

सफल ऑपरेशन के बाद मरीज नरौली निवासी उत्तम कुमार खरवार, आजमगढ़ जनपद निवासी तहसीलदार तिवारी ने डॉक्टर अवनीश को धन्यवाद देते हुए बताया कि हमारा करीब एक साल से कूल्हा टूटा हुआ था। कई जगह दिखाने के बाद भी कोई विशेष आराम नहीं मिला। अगर कोई चिकित्सक तैयार भी हुआ तो पैसों की दिक्कत की वजह से ऑपरेशन कराने में असफल रहा। इसके बाद डा. अवनीश सिंह को दिखाने आये और उन्होंने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। उन्होंने आर्थिक समस्या को देखते हुए अन्य की अपेक्षा बहुत कम पैसों में कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर हमें नया जीवनदान दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37286764
Total Visitors
747
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This