जौनपुर : आपकी अंतरात्मा जिस क्षेत्र का चयन करे उसी क्षेत्र में बढ़े आगे- कृपाशंकर सरोज

जौनपुर : आपकी अंतरात्मा जिस क्षेत्र का चयन करे उसी क्षेत्र में बढ़े आगे- कृपाशंकर सरोज

# सर सैयद अहमद इण्टर कालेज में मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               स्वयं से सवाल करें कि क्या बनना है, आपकी अंतरात्मा जिस क्षेत्र का चयन करे उसी क्षेत्र में पूरे मनोयोग के साथ बस लक्ष्य बनाकर पूरी ईमानदारी से मेहनत करने में जुट जाओ। एक दिन ऐसा आएगा कि मंजिल खुद चलकर आपके पास आएगी उक्त बातें गुरुवार को सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में आयोजित छात्र मोटिवेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार के विशेष मुख्य सचिव कृपाशंकर सरोज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य का होना आवश्यक है। अपने निर्धारित लक्ष्य पर पहुंचने के लिए जुनून होना अति आवश्यक है। लक्ष्य हासिल करने के लिए तमाम समस्याओं का सामना और कठिन परिश्रम करना पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान छात्र उत्कर्ष, शुभम, सफवान अली, विक्रमा, प्रवीण यादव, मो. काशान आदि ने श्री सरोज से सफलता पाने संबंधी विभिन्न सवाल के माध्यम से अपनी जिज्ञासा जाहिर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्राचार्य तबरेज आलम व संचालन मिर्जा जरियाब बेग ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
Previous articleजौनपुर : लकड़ी के सौदेबाजी को लेकर वन दरोगा का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप
Next articleजौनपुर : पालिकाध्यक्ष ने किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?