जौनपुर : आम आदमी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा

जौनपुर : आम आदमी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर रविवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी जौनपुर द्वारा जोरदार तरीके से महंगाई एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा निकाली गयी। यह पदयात्रा आंदोलन आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) के अध्यक्षता में निकाला गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी कैलाश पटेल ने किया। यह पदयात्रा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी केंद्रीय कार्यालय जौनपुर से निकला और कोतवाली, अटाला मस्जिद, सद्भावना पुल से कलेक्ट्रेट होते हुए अंबेडकर तिराहा (पार्क) पर जाकर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति द्वारा किया गया। इस इस पदयात्रा आंदोलन में महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक पूतला भी तैयार कर उसका शव यात्रा भी निकाला गया और जमकर नारेबाजी की गई नारेबाजी की गई और पुतला दहन भी किया गया।

 

जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण सिंह (मुन्ना) ने कहा कि जिस तरह देश और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है मोदी सरकार आम आदमी पट्टी लगाकर अपने उद्योगपतियों मित्रों का 10लाख करोड़ माफ करने का काम किया है और मोदी सरकार ने 5लाख करोड़ अपने उद्योगपतियों मित्रों का टैक्स माफ किया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।जिला प्रभारी कैलाश पटेल ने कहा कि आज आम आदमी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा इस महंगाई में नहीं दे सकता और सिर्फ 1 साल के बच्चों का रेलवे में फुल टिकट लगाने का काम मोदी सरकार ने किया यह बहुत ही शर्म की बात है। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : अपहरण का प्रपंच रचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : 120 लीटर अवैध शराब के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?