जौनपुर : आमने-सामने से आ रही ट्रकों की टक्कर में दोनों चालक गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : आमने-सामने से आ रही ट्रकों की टक्कर में दोनों चालक गम्भीर रूप से घायल

# भीषण सड़क दुर्घटना से वाराणसी- आजमगढ़ मार्ग घंटो रहा जाम

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के मोढ़ेला मोड़ के समीप रामगढ़ में आमने-सामने से आ रही ट्रकों में सोमवार की सुबह जोरदार टक्कर हो गई दोनों ट्रकों के चालक गम्भीर रूप से से घायल हो गए।

वाराणसी से गोरखपुर की तरफ बालू से लदी ट्रक जैसे ही मोढ़ेला मोड़ के रामगढ़ समीप पहुंची कि अचानक आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रको के परखच्चे उड़ गए दोनों ट्रकों के चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। चंदवक पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों ट्रक चालकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरी बारी भेज दिया। जोरदार टक्कर से आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी हमराहियों के साथ मिलकर घंटों की मेहनत के बाद जाम को खाली कराकर आज़मगढ़ वाराणसी मार्ग पर आवागमन सुचारू चालू कराया।
Previous articleजौनपुर : पुलवामा हमले में शहीद हुए बलिदानियों का समाज पर है ऋण- उर्वशी सिंह
Next articleजौनपुर : शाहगंज कोतवाली पहुंचीं स्टूडेंट पुलिस कैडेट की छात्राएं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?